नई दिल्ली :- HDFC बैंक भारत का सबसे बड़ा गैर सरकारी बैंक है। भारत में लाखों लोग हैं जो एचडीएफसी बैंक से जुड़े हुए हैं। अगर आप भी HDFC बैंक के ग्राहक है तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको HDFC बैंक के कुछ नियमों के बारे में बताने वाले हैं। एचडीएफसी बैंक में खाता रखने वाले ग्राहक को अपने बैंक खाते में कितना मिनिमम बैलेंस रखना होगा इस बारे में आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं। अगर ग्राहक मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं रख पाता है तो उसे जुर्माना देना होगा।

कितना होगा एचडीएफसी बैंक का मिनिमम बैलेंस
भारत में काफी सारे प्राइवेट और सरकारी बैंक हैं और सभी बैंक के नियम भी अलग-अलग हैं। लेकिन आज हम आपको एचडीएफसी बैंक के नियम के बारे में बताने वाले हैं। आप सब की जानकारी के लिए बता दे कि अगर आपने भी एचडीएफसी बैंक में अपना बैंक अकाउंट खुलवा रखा है तो आपको बैंक में मिनिमम बैलेंस मेंटेन रखना जरूरी है। एचडीएफसी बैंक में एक मिनिमम बैलेंस लिमिट तय की गई है जो अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग है। ग्रामीण क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक से जुड़े ग्राहक को अपने सेविंग अकाउंट में कम से कम 5000 का मिनिमम अमाउंट रखना जरूरी है। वही मेट्रो और शहरी क्षेत्र में बैंक खाता खुलवाने वाले उम्मीदवार को अपने सेविंग अकाउंट में मिनिमम 10000 का बैंक बैलेंस रखना जरूरी है।
कितना लगेगा जुर्माना
एचडीएफसी बैंक द्वारा तय की गई मिनिमम बैलेंस अमाउंट मेंटेन न रखने पर ग्राहक को जुर्माना राशि देनी पड़ सकती है। यह जुर्माना राशि डेढ़ सौ से 600 के बीच हो सकती है। जुर्माना राशि न्यूनतम जरूरी राशि से शेष राशि के 6% के हिसाब से लगाया जाता है। मिनिमम बैलेंस न रखने पर आपको हर महीने या हर तिमाही में यह जुर्माना राशि देनी होगी। अगर आप इस जुर्माना राशि से बचना चाहते हैं तो आप जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट में आपको मिनिमम बैलेंस रखने की आवश्यकता नहीं है।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.