नई दिल्ली :- हमारे देश में बहुत से युवा ऐसे हैं जो नौकरी करते हैं और किराए के घरों में रहते हैं। वहीं बहुत से युवा ऐसे हैं जो नौकरी के साथ-साथ होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आपकी सैलरी ₹25000 प्रति महीना है तो आप कितना होम लोन ले सकते हैं और आपको यह लोन कहां से मिलेगा। आपको इस लोन पर कितना ब्याज देना होगा और कौन-कौन लोन के लिए आवेदन कर सकता है। आईए जानते हैं पूरी खबर।

25000 की सैलरी वाले को कितना मिलेगा होम लोन
अगर आपकी सैलरी भी ₹25000 प्रति महीना है और आप भी होम लोन लेना चाहते हैं तो आप बैंक या वित्तीय संस्थान से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप सब की जानकारी के लिए बता दे की आप अपनी सैलरी का 40 से 50% मंथली इंस्टॉलमेंट के हिसाब से लोन ले सकते हैं। होम लोन लेने के लिए उम्मीदवार को 0.5% से 1% तक प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। अगर आपकी सैलरी ₹25000 प्रति महीना है तो आप 15 से 20 लाख रुपए तक का होम लोन ले सकते हैं। होम लोन लेने के लिए केवल आपकी सैलरी ही नहीं बल्कि क्रेडिट स्कोर, नौकरी की स्थिति, अन्य मौजूद लोन की जांच भी की जाती है। ₹25000 प्रति महीना की नौकरी करने वाला उम्मीदवार 8.5% ब्याज दर के हिसाब से 15 से 20 लाख तक का लोन ले सकता है। वही 30000 की सैलरी वाला उम्मीदवार 8.5% के ब्याज दर से 20 से 25 लाख का लोन ले सकता है। यह लोन 20 साल के लिए दिया जाता है
कौन-कौन कर सकता है लोन के लिए आवेदन
- होम लोन लेने के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी जरूरी है।
- जिसके पास सरकारी नौकरी या प्राइवेट नौकरी है वह लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
- आवेदक का क्रेडिट स्कोर 700 से अधिक होना जरूरी है।
- आवेदक की मंथली इनकम 25000 से ज्यादा होने जरूरी है।
किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत
होम लोन लेने के लिए उम्मीदवार को आधार कार्ड, पैन कार्ड, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स रिटर्न, प्रॉपर्टी के कागजात जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
कैसे कर सकते हैं लोन के लिए आवेदन
आप जिस भी बैंक से लोन लेना चाहते हैं आप उस बैंक की शाखा में जाकर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप घर बैठे लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़कर भर सकते हैं और सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करके लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.
Loan