नई दिल्ली :- भारत में बढ़ती जनसंख्या के कारण पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी की डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ रही है। इसी कारण प्रॉपर्टी के दाम भी काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। आज के समय में प्रॉपर्टी खरीदना लोगों का एक बड़ा सपना बन गया है। वही प्रॉपर्टी खरीद के उसके ऊपर घर बनाना एक बहुत बड़ी बात है। बहुत से लोग हैं जो घर बनाने के लिए बैंकों से होम लोन लेते हैं। अगर आप भी अपना खुद का घर बनाने के लिए किसी बैंक से होम लोन लेने का सोच रहे हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको तीन सरकारी बैंकों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको कम ब्याज दर पर होम लोन प्रोवाइड करवाते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भारत का सबसे बड़ा बैंक है। यह बैंक अलग-अलग तरह का होम लोन प्रोवाइड करवाता है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस भी लेता है। यह प्रोसेसिंग फीस लोन राशि की 0.35 फ़ीसदी से 0.50 फ़ीसदी होती है। आप यह लोन 30 साल तक ले सकते हैं। वहीं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से होम लोन लेने पर 9.5 फ़ीसदी का ब्याज देना होता है। यह ब्याज दर महिलाओं के लिए हैं। वहीं बाकी उम्मीदवारों को 9.65 फीसदी प्रति वर्ष के अनुसार ब्याज देना होता है।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से होम लोन लेने पर किन-किन दस्तावेज की होगी जरूर
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से होम लोन लेते हैं तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन जरूरी दस्तावेज में पिछले 6 महीने की वेतन पर्ची, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बिजली बिल, पिछले 6 महीने की बैंक अकाउंट डिटेल शामिल है।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा
भारत के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा से भी आप होम लोन ले सकते हैं। बैंक आफ बडौदा होम लोन देने पर 15 सो रुपए प्रोसेसिंग फीस के तौर पर लेता है। इस होम लोन पर न्यूनतम ब्याज दर 8.40 फीसदी और अधिकतम ब्याज दर 10 पॉइंट 60 फ़ीसदी प्रति वर्ष है।
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया
भारत के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल यूनियन बैंक आफ इंडिया भी होम लोन देता है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की होम लोन पर लगने वाला ब्याज दर 9 पॉइंट 35 फीसदी से 10 पॉइंट 75 फ़ीसदी प्रति वर्ष है। आप इनमें से किसी भी बैंक से होम लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या आप इन बैंक की शाख में जाकर लोन के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.