चंडीगढ़, Cow Subsidy Yojana :- हरियाणा सरकार ने किसानों के फायदे के लिए काफी सारी योजनाएं चलाई है। हाल ही में खबर आई है कि हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए अनुदान योजना को शुरू किया है। इसके तहत 2 से 5 एकड़ भूमि वाले किसान आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले किसानों को देसी गाय खरीदने पर ₹30000 की वार्षिक अनुदान राशि दी जाती है। अगर आप भी हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं कौन-कौन कर सकता है आवेदन और क्या है इस योजना का उद्देश्य।

क्या है गाय सब्सिडी योजना
हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई गाय सब्सिडी योजना का उद्देश्य जैविक खेती को प्रोत्साहन देना है। साथ ही रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों से मुक्त खेती को बढ़ावा देना है। देसी गाय के उपयोग से किसान गोबर खाद और जैविक कीटनाशक का निर्माण कर सकते है और इसे अपने खेतों में इस्तेमाल कर सकता है। गाय सब्सिडी योजना के तहत आवेदन करने वाले किसान को देसी गाय खरीदने पर सालाना ₹30000 की वार्षिक सब्सिडी दी जाती है। इससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है और फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। इस योजना के तहत केवल वही किसान आवेदन कर सकते हैं जिनके पास 2 से 5 एकड़ तक की कृषि भूमि है।
किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत
गाय सब्सिडी योजना के तहत आवेदन करने वाले किसान को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन जरूरी दस्तावेज में परिवार पहचान पत्र, बैंक पासबुक कॉपी, मेरी फसल मेरा बुरा पोर्टल रजिस्ट्रेशन, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर शामिल है।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मेरी फसल मेरा बोरा पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उसके बाद नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर देसी गाय खरीदने की योजना के लिए आवेदन करना होगा। यहां सभी जरूरी दस्तावेज को जमा करवाना होगा। इसके बाद वेरिफिकेशन प्रक्रिया की जाएगी और आपको ₹30000 की सब्सिडी राशि दी जाएगी।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.