नई दिल्ली :- आज के समय में हर एक व्यक्ति का बैंक अकाउंट होना जरूरी है। अगर आप अपना बैंक अकाउंट स्टेट बैंक आफ इंडिया में खोलना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप घर बैठे ऑनलाइन अपना अकाउंट स्टेट बैंक आफ इंडिया में खोल सकते हैं। इसके लिए आपको स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑफिशियल ऐप YONO की मदद लेनी होगी। आईए जानते हैं क्या होगी अकाउंट ओपन करने की प्रक्रिया।

घर बैठे खोल सकते हैं एसबीआई बैंक में अकाउंट
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में अपना बैंक अकाउंट खुलवाने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आवेदक को अब बैंक में जाकर बैंक अकाउंट खुलवाने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उम्मीदवार को अपने फोन में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ऑफिशियल ऐप को डाउनलोड करना होगा। जहां से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में घर बैठे अकाउंट खुलवाने वाले उम्मीदवार को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन जरूरी दस्तावेज में आधार कार्ड, पैन कार्ड, चालू मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है।
कैसे खुलवा सकते हैं अकाउंट
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में घर बैठे अकाउंट खुलवाने के लिए उम्मीदवार को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार अपने फोन से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑफिशल ऐप YONO को फोन में डाउनलोड करना होगा। अब इस ऐप को ओपन करना होगा। अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां आपको न्यू टू SBI के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब ओपन सेविंग अकाउंट विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब विदाउट ब्रांच विजिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुलेगा जहां स्टार्ट ए न्यू एप्लीकेशन फॉर्म ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा। अंत में सीमेंट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा करवाना होगा।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.