नई दिल्ली :- आज के समय में लोगों को बहुत से पर्सनल कामों के लिए लोन की आवश्यकता होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पर्सनल लोन की ब्याज दर हमेशा होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन की तुलना में ज्यादा होती है और हर बैंक की ब्याज दर अलग-अलग होती है। अगर आपको भी किसी काम के लिए पर्सनल लोन की जरूरत है तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको एचडीएफसी बैंक से मिलने वाले पर्सनल लोन के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने पर कितना ब्याज देना होगा।

कितना मिलेगा एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन
एचडीएफसी बैंक देश के टॉप प्राइवेट बैंक में से एक है। आप एचडीएफसी बैंक से हर तरह का लोन ले सकते हैं। लेकिन आज हम एचडीएफसी बैंक से मिलने वाले पर्सनल लोन के बारे में बताने वाले हैं। एचडीएफसी बैंक से 5 साल के लिए पर्सनल लोन लेने पर आपको 10.5 फ़ीसदी का ब्याज देना होगा। अगर आप एचडीएफसी बैंक से 5 सालों के लिए 5 लाख रुपए का लोन लेते हैं तो आपको मंथली इंस्टॉलमेंट के तौर पर 10747 रुपए देने होंगे। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस भी लेता है। यह प्रोसेसिंग फीस 4999 रुपए हैं।
किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत
अगर आप एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होते हैं। इन जरूरी दस्तावेज में वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, 3 महीने की बैंक स्टेटमेंट, 6 महीने की अपडेटेड पासबुक, सैलरी स्लिप और करंट सैलेरी सर्टिफिकेट जैसे जरूरी दस्तावेज शामिल है।
कैसे ले सकते हैं लोन
एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन लोन लेने के लिए आपको एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट के लिए साइन अप करना होगा। अब आपको ऑनलाइन आवेदन फार्म को भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा। कुछ समय के बाद आपको लोन की राशि मिल जाएगी। अगर आप ऑनलाइन लोन नहीं लेना चाहते हैं तो आप एचडीएफसी बैंक की किसी भी शाखा में जाकर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.