नई दिल्ली :- केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी सारी योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं में से एक योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को सरकार की तरफ से 11000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना मुख्यतः गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए शुरू की गई है। आज हम आपको इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं क्या है इस योजना का उद्देश्य और कौन-कौन कर सकता है।

आवेदन क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को बेहतर करना है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे का जीवन यापन करने वाली महिलाएं लाभ उठा सकती हैं। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को₹11000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। इसके लिए महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन
- भारत सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला की उम्र 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत महिलाएं पहले बच्चों पर आवेदन कर सकती हैं ।
- गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
- जिन महिला के परिवार की सालाना आय एक लाख से कम है वह इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता
इस योजना के तहत महिलाओं को ₹11000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह आर्थिक सहायता तीन किस्तों में बांटी जाती है। पहली किस्त गर्भ व्यवस्था के दौरान दी जाती है। पहली किस्त में ₹3000 दिए जाते हैं। वहीं दूसरी किस्त गर्भावस्था के 6 महीने पूरे होने के बाद दी जाती है। इस किस्त में भी ₹3000 मिलते हैं। तीसरी किस्त बच्चों के जन्म से लेकर टीकाकरण के बीच दी जाती है और इस किस्त में ₹5000 दिए जाते हैं।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महिलाओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां सिटीजन लोगिन विकल्प पर क्लिक करना होगा और आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा। यह सब करने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर सभी जरूरी दस्तावेज को आंगनबाड़ी में जमा करवा सकते हैं।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.