नई दिल्ली :- हर साल लाख लोग हैं जो अपनी भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पोस्ट ऑफिस में पैसा निवेश करते हैं। पोस्ट ऑफिस के फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम एक भरोसेमंद स्कीम है ।क्योंकि यह सरकार द्वारा चलाई जाती है ।आप सबको बता दे की पोस्ट ऑफिस ने अपनी फिक्स डिपॉजिट स्कीम के ब्याज दर और नियम में कुछ बदलाव किए हैं। अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपके पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट के नए ब्याज दर के बारे में बताने वाले हैं ।

पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट का क्या है नया ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपाजिट योजना के तहत निवेश करने वाले उम्मीदवार को गारंटीड रिटर्न दिया जाता है। फिक्स डिपॉजिट पर उम्मीदवार को निश्चित ब्याज मिलता है। हर साल पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज में बदलाव किए जाते हैं। पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा निवेश करने पर निवेशक को 6.90% से 7.50% तक सालाना ब्याज मिलता है। आप पोस्ट ऑफिस में 1,2,3 और 5 साल के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत आप कम से कम हजार रुपए जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में अधिकतम जमा राशि की कोई सीमा नहीं है। अगर आप फिक्स डिपाजिट योजना के तहत 5 साल के लिए पैसा निवेश करते हैं तो आपके एक्ट 83 के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है ।इस योजना में आपको 6 महीने बाद प्रीमेच्योर विड्रोल का लाभ दिया जाता है ।इस योजना पर निवेशक को तिमाही ब्याज मिलता है। इस योजना पर ब्याज की कैलकुलेशन चक्रवर्ती आधार पर की जाती है।
क्या है 2025 की नई ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपाजिट योजना के तहत पहले वर्ष 6 पॉइंट 90 ,दूसरे वर्ष 7%, तीसरे वर्ष 7.10%, पांचवें वर्ष 7.50% ब्याज रेट दिया जाता है। इस योजना के तहत सीनियर सिटीजंस को आम नागरिकों की बजाय ज्यादा ब्याज मिलता है।
कौन-कौन खोल सकता है पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट
- पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपाजिट योजना के तहत भारतीय नागरिक खाता खुलवा सकता है।
- इस योजना के तहत नाबालिक के नाम पर खाता खोला जाता है।
- इस योजना में संयुक्त खाता खुलवा सकते हैं।
- इस योजना में खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड पैन कार्ड निवास प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है।
कैसे खुलवा सकते हैं खाता
पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खुलवाने के लिए आपके नजदीकी पोस्ट ऑफिस शाखा में जाना होगा। यहां आवेदन पत्र को और आवश्यक दस्तावेज को जमा करवाना होगा। अब आपको यहां कम से कम हजार रुपए जमा करवाने होंगे। अब आपका खाता खुल जाएगा। खाता खोलने के बाद आपको पासबुक दी जाएगी।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.
My life