Rastriya Mahila Kosh Loan Scheme: राष्ट्रीय महिला कोष लोन योजना के तहत महिलाएं ले सकती है पुरे एक लाख का लोन, कम ब्याज और बिना गारंटी मिलता है पैसा

नई दिल्ली, Rastriya Mahila Kosh Loan Scheme Apply Online:- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने राष्ट्रीय महिला कोष योजना (Rashtriya Mahila Kosh – RMK) की शुरुआत की है। यह योजना खासतौर पर गरीब, विधवा, तलाकशुदा और एकल महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि वे खुद का रोजगार शुरू कर सकें और किसी पर निर्भर न रहें।

Rastriya Mahila Kosh Loan Scheme
Rastriya Mahila Kosh Loan Scheme

क्या है योजना का मकसद?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को छोटे-छोटे कारोबार जैसे सिलाई-कढ़ाई, दुकानदारी, ब्यूटी पार्लर, पशुपालन आदि के लिए माइक्रो लोन उपलब्ध कराना है। यह लोन आमतौर पर ₹10,000 से ₹50,000 तक का होता है, जिसे महिलाएं आसान किस्तों में चुका सकती हैं। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें ब्याज दर बहुत कम होती है और गारंटी की भी जरूरत नहीं पड़ती, जिससे कमज़ोर वर्ग की महिलाएं भी बिना डर के आगे बढ़ सकती हैं।

कैसे मिलता है यह लोन?

राष्ट्रीय महिला कोष योजना के अंतर्गत लोन सीधे महिलाओं को नहीं दिया जाता, बल्कि एनजीओ (NGO), स्वयं सहायता समूह (SHG) या महिला मंडलों के माध्यम से दिया जाता है। ये संस्थाएं पहले RMK से लोन लेती हैं और फिर जरूरतमंद महिलाओं तक इसे पहुंचाती हैं। महिलाएं अपने नजदीकी SHG या NGO से संपर्क करके इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Account Join Now
Haryana Widow Loan Scheme
Haryana Widow Loan Scheme: इस सरकारी स्कीम से महिलाओं को मिलता है 3 लाख का लोन, साथ ही 50000 रूपए की सब्सिडी

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ वे महिलाएं उठा सकती हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जैसे –

  • विधवा महिलाएं

  • तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं

    AHIDF Loan Scheme 2026
    AHIDF Loan Scheme 2026: पशुपालन और डेयरी बिजनेस के लिए सरकार दे रही है 90% तक का लोन, ऐसे करें आवेदन
  • ग्रामीण व शहरी गरीब महिलाएं

  • स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाएं

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

लोन के लिए महिला को कुछ मुख्य दस्तावेज देने होते हैं, जैसे –

PM SVANidhi Scheme Apply Online
PM SVANidhi Scheme Apply Online: छोटे दुकानदारों को इस स्कीम के तहत मिलता है ₹50,000 का लोन, कम ब्याज के साथ मिलती है 15% सब्सिडी
  • आधार कार्ड

  • विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • आय प्रमाण पत्र

    Labour House Construction Loan Scheme
    Labour House Construction Loan Scheme: श्रमिक मकान निर्माण लोन योजना से मजदुर साथी ले सकते है दो लाख का लोन, 8 साल नहीं देना होता कोई ब्याज
  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • लघु व्यवसाय की जानकारी

कहां से लें जानकारी?

इस योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप www.rmk.nic.in पर विजिट कर सकते हैं या अपने जिले के महिला विकास निगम, ब्लॉक ऑफिस या CSC केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

Matrushakti Udyamita Yojana Loan
Matrushakti Udyamita Yojana Loan: मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत मिलेगा 5 लाख तक का लोन, ऐसें करें आवेदन

Leave a Comment

Join WhatsApp
×

Loan Rising

Get latest loan and financial updates!

Subscribe Now