नई दिल्ली, PM Dhan Dhanya Yojana :- किसानों के फायदे के लिए जल्द ही एक और नई योजना को शुरू किया जाएगा। हाल ही में पास हुए केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने एक नई योजना को शुरू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत किसानों को ट्रैक्टर और पंप सेट के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना का नाम किसान पीएम धन-धान्य योजना होगा। इस योजना के तहत देश के उन 100 जिलों को कवर किया जाएगा, जहां सबसे ज्यादा खेती की जाती है। इस योजना के तहत देश के करीब एक पॉइंट 7 करोड़ किसानों को लाभ दिया जाएगा। आईए जानते हैं क्या है पीएम धन धान्य योजना।

क्या है पीएम धन-धान्य योजना का उद्देश्य
जल्द ही किसानों की सहायता के लिए इस नई योजना को शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत किसान कृषि उपकरण, बीज और उर्वरक के लिए आर्थिक सहायता ले सकते हैं। इतना ही नहीं इस योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर और पंप सेट के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को उच्च क्वालिटी के बीच उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि फसल की पैदावार में बढ़ावा हो सके और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इस योजना का लाभ देश के सीमांत किसानों को दिया जाएगा। इस योजना के तहत आवेदन करने वाले किसान को पंप सेट लगवाने के लिए₹10000 की सब्सिडी दी जाएगी।
ट्रैक्टर के लिए कितनी मिलेगी सब्सिडी
भारत सरकार द्वारा चलाई गई इस नई योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर के लिए भी अनुदान राशि दी जाएगी। यह सब्सिडी अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होगी। असम में किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 70% की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं अन्य उपकरण खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी मिलेगी। मध्य प्रदेश में इस योजना के तहत ट्रैक्टर खरीदने पर 20 से 50% तक सब्सिडी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टर की कुल लागत का 25% या अधिकतम 45000 की सब्सिडी दी जाएगी। अभी इस योजना के तहत पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा उसके बाद आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.