नई दिल्ली :- हमारे देश में बैंकों द्वारा गोल्ड लोन सुविधा दी जाती है, यानी कोई भी व्यक्ति किसी भी काम के लिए बैंक से गोल्ड के बदले लोन ले सकता है। भारत में सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में सभी बैंक और वित्तीय संस्थाओं द्वारा दिए जाने वाले गोल्ड लोन में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल दिसंबर के अंत तक गोल्ड लोन का बकाया 68.3% से बढ़कर एक पॉइंट बेहतर लाख करोड रुपए पहुंच गया है ,जो मार्च 2024 में 1.02 लाख करोड रुपए था। वहीं भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया ने दिसंबर 2024 तक अपने गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में 41.66% की सालाना वृद्धि को दर्ज किया है जो अब 43745 करोड रुपए पर पहुंच गई है।

क्या है लोन टू वैल्यू अनुपात
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के अनुसार बैंक और एनबीएफसी अधिकतम 75% लोन टू वैल्यू अनुपात पर गोल्ड लोन देते हैं। पिछले साल सोने की कीमतों में 25% तक कि बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब सोना बहुत ही मूल्यवान संपत्ति बन गया है। मुसीबत के समय आप भी किसी भी बैंक से गोल्ड लोन ले सकते हैं। गोल्ड लोन लेने के लिए आपको ज्यादा दस्तावेज़ की जरूरत नहीं है और ना ही गोल्डन लोन की प्रक्रिया काफी लंबी है। आप किसी भी बैंक से आसानी से गोल्ड लोन ले सकते हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने दिखाई सख्ती
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने गोल्ड लोन क्षेत्र में अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए कहा है कि सभी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं की नीतियों की समीक्षा की जाएगी। इतना ही नहीं सभी बैंक और वित्तीय संस्थाओं के LTV अनुपात की निगरानी रखना, जोखिम आकलन और नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी भी किया जाएगा।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.