नई दिल्ली :- केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने पशुपालन के साथ डेयरी फार्म खोलने वाले लोगों के लिए काफी सारी योजनाएं चलाई हैं। आज हम आपको डेयरी फार्मिंग लोन योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। अगर आप भी पशुपालन के साथ-साथ डेयरी फार्म खोलना चाहते हैं तो आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से आप 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। इस योजना के तहत केवल लोन ही नहीं बल्कि सब्सिडी राशि भी दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य पशुपालन को प्रोत्साहन देना है। आईए जानते हैं कौन-कौन कर सकता है आवेदन।

क्या है डेयरी फार्मिंग लोन योजना
देश में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए कई तरह की योजना चलाई गई है। इन योजनाओं में से एक योजना डेयरी फार्मिंग लोन योजना है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार को डेयरी फार्म शुरू करने के लिए लोन राशि दी जाती है ।साथ ही उम्मीदवार को सब्सिडी भी मिलती है। इस योजना के तहत आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य पशुपालन क्षेत्र का विकास करना है। आप इस योजना के तहत पशु खरीदने के लिए 50000 से 12 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। इस लोन पर आपको 6.5% से 9% का वार्षिक ब्याज देना होगा। आप इस लोन को 10 साल के अंदर चुका सकते हैं।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन
- डेयरी फार्मिंग लोन योजना के तहत केवल भारत का मूल निवासी ही आवेदन कर सकता है।
- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- इस योजना के तहत आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास खुद की जमीन होनी चाहिए।
- साथ ही उम्मीदवार के पास फार्म से जुड़े अन्य संसाधन होने चाहिए ।
- अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को इस योजना में विशेष लाभ दिया जाएगा।
किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत
डेयरी फार्मिंग लोन योजना के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन जरूरी दस्तावेज में आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, बिजनेस प्लान की फोटो कॉपी शामिल है।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
अगर आप भी डेयरी फार्मिंग लोन योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नाबार्ड ऑफिस में जाना होगा और यहां इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करनी होगी। साथ ही आवेदन पत्र को लेकर ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज को आवेदन पत्र के साथ लगाकर नाबार्ड ऑफिस में जमा करवाना होगा। अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी सही है तो आपको लोन के लिए अप्रूवल मिल जाएगा।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.
I need dairy farming loan.
Please help and consult me.
Thanks
Dairy farm loan
Dairy farm loan
I neend a dairy farm loan
Need a dairy farm loan
I neend a dairy farm loan
I need a diary farm loan
Loan ke liye apply
Dairy Loan
Loan
Kya
मध्य प्रदेश देवास राजपुरा
पशु शेड के लिए लोन
लोन लेना है