नई दिल्ली :- अगर आप भी अपने सपनों की गाड़ी खरीदना चाहते हैं और आपके पास बजट कम है तो आप घर बैठ कर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कार लोन के बारे में बताने वाले हैं जिस पर आपको बहुत ही कम ब्याज देना होगा। वैसे तो भारत में काफी सारे बैंक और संस्थाएं हैं जो कार लोन देती हैं। लेकिन आज हम आपको एसबीआई, फेडरल, कनाडा और बैंक ऑफ़ बरोदा के कार लोन के बारे में बताने वाले हैं। आईए जानते हैं कौन दे रहा है सबसे सस्ता कार लोन।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
भारत के सबसे प्रसिद्ध बैंक में शामिल स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अपने ग्राहकों को न केवल पर्सनल लोन बल्कि कार लोन, होम लोन, ट्रैवल लोन भी देता है। आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से मात्र 7 पॉइंट 20 फीसदी के सालाना ब्याज पर कार लोन ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की कार लोन लेने पर आपको प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी और यह प्रोसेसिंग फीस 0.40% है।
फेडरल बैंक
अगर आप फेडरल बैंक से कार लोन लेते हैं तो आपको सालाना 8.50 फ़ीसदी ब्याज दर देना होगा। फेडरल बैंक भी कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस लेता है और यह प्रोसेसिंग फीस अलग-अलग शर्त के अनुसार होती है।
केनरा बैंक
प्राइवेट बैंकों में केनरा बैंक का नाम टॉप बैकों में से एक है। केनरा बैंक अपने ग्राहकों को काफी तरह के लोन प्रोवाइड करवाता है।आप केनरा बैंक से कार लोन भी ले सकते हैं। केनरा बैंक से मिलने वाले कार लोन पर आपको 7 पॉइंट 30% सालाना ब्याज दर देना होता है। वहीं इसके लिए आपको 0.25% की प्रोसेसिंग फीस भी देनी होती है।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा
बैंक ऑफ़ बड़ोदा एक बहुत ही जाना माना बैंक है। इस बैंक के लाखों ग्राहक है। अगर आप भी बैंक ऑफ़ बड़ौदा से कार लोन लेते हैं तो आपको सालाना 7% तक का ब्याज देना होता है। कार लोन पर आपको अलग से ₹1500 की प्रोसेसिंग फीस देनी होती है।
एक्सिस बैंक
आप एक्सिस बैंक से भी कार लोन ले सकते हैं। एक्सिस बैंक से मिलने वाले कार लोन पर आपको 7 पॉइंट 45% सालाना ब्याज और 3500 से ₹7000 तक की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। आप इनमें से किसी भी बैंक के बारे में पूरी जानकारी बैंक की शाखा में जाकर ले सकते हैं या आप ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.