नई दिल्ली :- भारत सरकार ने महिलाओं के फायदे के लिए काफी सारी योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं में से एक योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को गैस सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी राशि दी जाती है। यह पैसा सीधा महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होता है ।इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है। हाल ही में इस योजना के तहत 26 लाख महिलाओं के बैंक खाते में सब्सिडी राशि ट्रांसफर की गई है। आईए जानते हैं किन को मिलती है गैस सिलेंडर पर सब्सिडी।

महिलाओं को गैस सिलेंडर पर दी जाती है सब्सिडी
भारत सरकार द्वारा चलाई गई उज्ज्वला योजना के तहत उन महिलाओं को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती है जो गरीबी रेखा से नीचे का जीवन यापन करते हैं और जिनके पास बीपीएल कार्ड है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को न केवल सब्सिडी दी जाती है बल्कि मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिया जाता है। राजस्थान सरकार ने प्रधानमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 56 लाख परिवारों को सब्सिडी देने का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश की महिलाओं को मिली सब्सिडी
मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के फायदे के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत 26 लाख महिलाओं के बैंक खाते में सब्सिडी पैसा ट्रांसफर किया गया है। अगर आप भी लाडली बहन योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को चेक करना चाहते हैं तो आप दी की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mylpg.in पर जाना होगा। यहां जिस कंपनी का सिलेंडर आप इस्तेमाल कर रहे हैं उस पर क्लिक करना होगा। अब आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आपने ऑलरेडी रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो आपको आईडी पासवर्ड डालकर साइन इन करना होगा अब व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने सिलेंडर बुकिंग से लेकर सब्सिडी की पूरी जानकारी देखने को मिलेगी। आप एसएमएस के जरिए भी सब्सिडी के बारे में जान सकते हैं।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.