नई दिल्ली :- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत कोई भी उम्मीदवार अपना खुद का नया बिजनेस शुरू करने के लिए या फिर बिजनेस को बढ़ाने के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकता है। इस योजना के तहत छोटे और मध्यम उद्यमी बिना गारंटी के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आईए जानते हैं किस-किस को मिलेगा लोन और किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को बिना किसी गारंटी के लोन देना है। यह लोन तीन श्रेणियां में बांटा गया है। जो उम्मीदवार अपने छोटे बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए ₹50000 तक का लोन लेता है उसे शिशु लोन कहा जाता है। वहीं जो उम्मीदवार 50000 से 5 लाख रुपए तक का लोन लेता है उसे किशोर लोन और 10 लाख से बड़े स्तर का बिजनेस करने के लिए जो लोन राशि ली जाती है उसे तरुण लोन कहा जाता है।
कौन-कौन ले सकता है लोन
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत भारतीय नागरिक लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
- अपना खुद का नया व्यवसाय शुरू करने के लिए या फिर व्यवसाय को बढ़ाने के लिए उम्मीदवार लोन ले सकता है।
- स्वरोजगार करने वाले व्यक्ति, स्टार्टअप, दुकान मालिक ,छोटे निर्माता लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक का क्रेडिट स्कोर अच्छा होना जरूरी है।
- आवेदक की उम्र 18 से 65 के बीच होनी जरूरी है।
किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन लेने के लिए उम्मीदवार को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन जरूरी दस्तावेज में पहचान प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र, बिजनेस से संबंधित दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आय प्रमाण पत्र शामिल है। इस योजना के तहत मिलने वाले लोन पर ब्याज दर बैंक पर निर्भर करती है। सामान्यतः इस लोन पर 7% से 12% के बीच ब्याज निर्धारित किया जाता है। महिला उद्यमियों को कम ब्याज देना होता है। इस लोन को उम्मीदवार 3 से 7 साल के बीच चुका सकता है।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी नजदीकी बैंक में जाकर इस लोन से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। बैंक में उम्मीदवार को आवेदन फार्म को भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज की फोटो कॉपी को बैंक में जमा करवाना होगा। अगर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई Now विकल्प पर क्लिक करके आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भर सकता है और सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करके आवेदन फार्म को जमा करवा सकता है।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.
Hi sir an mem I need business loan