नई दिल्ली :- केंद्र सरकार ने किसानों के फायदे के लिए काफी सारी योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं में से एक योजना किसान क्रेडिट कार्ड लोन योजना है। किसान क्रेडिट कार्ड लोन योजना के तहत आवेदन करने वाले किसान को एक क्रेडिट कार्ड दिया जाता है, जिसके इस्तेमाल से किसान खेती के लिए लोन ले सकता है। पहले इस योजना के तहत किसानों को ₹300000 तक का लोन दिया जाता था। लेकिन अब इस लोन राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है। अगर आप भी किसान क्रेडिट कार्ड लोन योजना से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है आईए जानते हैं कैसे कर सकते हैं लोन के लिए आवेदन।

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड
किसान क्रेडिट कार्ड किसानों की सहायता के लिए बनाया जाता है इस कार्ड पर किसानों को शॉर्ट टर्म एग्री लोन दिया जाता है। इस लोन पर किसानों को 9% ब्याज देना होता है, वहीं किसानों को 2% की सब्सिडी दी जाती है। अगर किसान इस योजना के तहत मिलने वाले लोन को समय पर चौका देता है तो उसे 3% ब्याज की छूट दी जाती है। सरकार द्वारा चलाई गई इस किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। आप सबको पता ही होगा कि भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा आधार एग्रीकल्चर है।
कितने किसानों को मिल रहा है किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ
केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई किसान क्रेडिट कार्ड लोन योजना के तहत अभी कुल 7.7 करोड़ किसानों को लाभ दिया जा रहा है। वही बहुत से किसान इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत आवेदन करने वाले किसान को खेती से जुड़ी कोई भी चीज खरीदने के लिए ₹500000 तक का लोन दिया जाएगा। किसान किसी भी बैंक से इस लोन के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
Rohit Kumar is a dedicated author at LoanRising.com, passionate about simplifying complex financial concepts. With a focus on loans, personal finance, and financial literacy, he delivers insightful, reader-friendly content. Rohit aims to empower individuals with the knowledge needed to make informed financial decisions and achieve their monetary goals.